झारखंड : छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी; 5 की मौत-37 घायल

Simdega-Bus-Accident-Chhattisgarh

सिमडेगा : झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सिमडेगा जिले से सटे करडेगा घाटी में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 37 बस सवार घायल हो गए। मृतक और घायलों में सिमडेगा और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल है।

मृतकों में 5 महीने का बच्चा भी शामिल : शुक्रवार को हुए इस बस हादसे में सिमडेगा की रहने वाली सम्पति देवी, दिगेश्वर और 5 महीने का बच्चा धनश्याम की मौत हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के महेश राम और विमला देवी की भी मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में शामिल घायलों की हुई पहचान :

  1. अरमिना (19 वर्ष) मकरबंधा थाना दुलदुला
  2. शोभा बाई (16 वर्ष) सा. भिरगोली मकरबंधा थाना करडेगा
  3. कमलेश्वर साय (45 वर्ष) सा.बनगांव थाना कुरडेग जिला सिमडेगा (झारखण्ड)
  4. सुधीर (50 वर्ष)सा. गोरिया थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.)
  5. जानकी बाई (22 वर्ष) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
  6. मुन्नी बाई(40 वर्ष) सा.खारीझरिया थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.)
  7. दशरथ (उम्र 50 वर्षः सा. खारीझरिया थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.)
  8. सुभो बाई (45 वर्ष)सा. गोरिया नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.)
  9. गनूज राम (24 वर्ष) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
  10. ईश्वर यादव (53 वर्ष) सा. किण्डा प्रतापपुर कुरडेगा (झारखण्ड)
  11. नानमेत बाई (40 वर्ष) सा. प्रधान अम्बा करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर
  12. शिव शंकर पिता श्याम बिहारी तिवारी (35 वर्ष) सा. महुआटोली कुनकुरी थाना कुनकुरी
  13. आरती देवी (30 वर्ष) सा.महुआटोली कुनकुरी थाना कुनकुरी
  14. हीरामनी देवी (60 वर्ष) सा. करमडीह थाना कुरडेग (झारखण्ड)
  15. मीना कुमारी (28 वर्ष)सा. करमडीह थाना कुरडेग (झारखंड)
  16. संतकुमारी (25 वर्ष)सा. सारूकछार थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग.)
  17. धनमति बाई (40 वर्ष)सा. मकरीबंधा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
  18. निर्मला कुमारी (03 वर्ष) सा. रायटोली ग‌ट्टीमुण्डा थाना तपकरा
  19. कुमारी असमिता (11 माह) सा. रायटोली गट्टीमुण्डा थाना तपकरा
  20. घन्टू राम पिता (45 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा
  21. संदीप नायक (21 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
  22. सुलोचनी पति (45 वर्ष) सा.धुरीअम्बा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ. ग.)
  23. सुनीता बाई (35 वर्ष) सा. मकरीबंधा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
  24. नेहा बाई (13 वर्ष) सा. करडेगा चौकी करडेगा थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.)
  25. लालमती बाई (50 वर्ष) सा. गोड़बस्ती करडेगा चौकी करडेगा थाना तपकरा जशपुर (छ.ग.)
  26. सुरेश दास (35 वर्ष) सा. करमडीह कुरडेग झारखण्ड
  27. बसंती कुमारी ( 22 वर्ष) सा. कुरडेग झारखण्ड

सिमडेगा के कुरडेग से खुली थी बस : जानकारी के अनुसार झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग से जयपुर के कुनकुरी के लिए यात्री बस सुबह 9:00 बजे खुली थी। बस जब कुनकुरी से लगभग 14 किलोमीटर दूर हल्दी मूड पंचायत के आश्रित ग्राम कोडंब के पास पहुंची, तभी एक पुल के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में घुसते हुए गड्ढे में पलट गई।