झारखंड : आज CM हेमंत सोरेन असम दौरे पर रवाना, चुनावी रणनीति-आदिवासियों के हक को करेंगे बुलंद

CM-Hemant-Assam-Visit

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के एक दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे। आगामी चुनावों के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में तिनसुकिया में एक जनसभा के दौरान उन्होंने असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के लिए नागरिक सुविधाओं और अधिकारों की पुरजोर मांग उठाई थी।

मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में झामुमो के एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने असम का दौरा कर वहां के आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री को एक विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सोरेन अपनी चुनावी रणनीति और आदिवासियों के हक की आवाज बुलंद करेंगे।