झारखंड : धनबाद में देर रात पीके रॉय कॉलेज के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की स्थिति गंभीर

Dhanbad-Road-Accident-Bike

धनबाद : झारखंड के धनबाद शहर में पीके रॉय कॉलेज के समीप देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार दुर्घटना का शिकार बन गया। घटना के बाद युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर से पेट्रोलिंग वाहन ने घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से स्टील गेट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। युवक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फ़ोन मिला है। हालांकि युवक की पहचान गोविंदपुर लाल बंगला निवासी उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का आईआईटी-आइएसएम के समीप एक चाय की दुकान है। वही पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।