झारखंड : मेदिनीनगर में मनोज सिंह निर्विरोध बने उपमहापौर, आयुक्त ने महापौर-पार्षदों को दिलाई शपथ 

Medninagar-Mayor-Deputy-Mayor-Oath

मेदिनीनगर : झारखंड में मेदिनीनगर नगर निगम में उपमहापौर का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। उपमहापौर पद के लिए मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वार्ड 5 की पार्षद नीरा देवी उपमहापौर प्रत्याशी मनोज सिंह के लिए प्रस्तावक बनीं। वहीं वार्ड 12 के पार्षद अनूप कुमार सिंह समर्थक रहे।

आयुक्त ने महापौर अरूणा शंकर सहित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाईं : इससे पहले प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने पलामू समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरूणा शंकर सहित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायीं। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभागार में उत्साह का माहौल रहा। आयुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त किया कि महापौर एवं वार्ड पार्षद मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

चाईबासा में बीजेपी को झटका : इधर, अनुमंडल कार्यालय के सभागार में चाईबासा नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और वार्ड पार्षदों के शपथ दिलाई गई। बाद में चाईबासा नगर परिषद के लिए विकास शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। विकास शर्मा चुनाव तक बीजेपी में थे, लेकिन बाद में भाजपा छोड़ कर जेएमएम शामिल हो गए और जेएमएम समर्थक वार्ड पार्षदों के समर्थन से उपाध्यक्ष बने।

चक्रधरपुर नगर परिषद में विजय कुमार साव उपाध्यक्ष बने : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न हुआ। विजय कुमार साव ने जीत हासिल की। इससे पहले चक्रधरपुर नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष और 23 वार्ड के पार्षदों को शपथ दिलाई गई।