रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बात बहस से होते हुए शरीर और अंगों पर चली गई। पत्नी ने तीखे वचन बोले होंगे। पति वो सब बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसके बाद पति ने पत्नी के सामने ही कुछ देर बाद ऐसा कर बैठा, जिसके बाद उसकी जान पर बन आई है। पति ने धारदार हथियार उठाया और अपने ही गुप्तांग को काट कर शरीर से अलग कर दिया। उसे फेंक दिया। उसके बाद उसी हथियार से अपने गर्दन पर वार करने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
युवक ने गुप्तांग काटा : मामला रोहतास जिले के सासाराम इलाके के कुसडिहरा गांव का बताया जा रहा है। वहां के रहने वाले एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक का पत्नी से विवाद हुआ। उसके बाद उसने धारदार हथियार उठाया और आवेश में आकर अपने गुप्तांग को काट कर शरीर से अलग कर दिया। हंगामे के बाद वहां पड़ोस के लोग पहुंचे और उसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन दौड़ कर आए। डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखने के बाद तुरंत इलाज शुरू किया।
इलाज के लिए गया वाराणसी : डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता का अंदाज लगाते ही उसे तत्काल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मामले में सासाराम सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक मंगलवार को अपने प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से काट कर हटा दिया था। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। बेहतर इलाज के बाद उसकी स्थिति ठीक होने की संभावना है। लेकिन उसकी मर्दानगी अब नहीं रहेगी। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।
पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप : सबसे बड़ी बात ये है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि उसकी पत्नी काफी झगड़ालू है। वो पति को अपने पांव के नीचे रखती है। इसकी वजह से उसने ये फैसला लिया। कुछ लोगों का कहना है कि वो काफी दिनों से पत्नी से हो रही बहस को लेकर परेशान था। जानकारों का मानना है कि परिवार में वातावरण का सही नहीं रहना ऐसी घटनाओं को जन्म देता है।
