पटना : बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली पहली सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
सीएम सम्राट चौधरी अपने पास गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है रखे हैं।
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा : सीएम सम्राट चौधरी की अनुशंसा के बाद राज्यपाल की ओर से मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति प्रदान कर दी गई है। जिसके बाद सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। विजय सिन्हा को कृषि और निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
बिहार कैबिनेट के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा :
- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
- विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री जल संसाधन, संसदीय कार्य
- बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री वित्त, वाणिज्य कर
- श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
- विजय कुमार सिन्हा कृषि
- दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि
- निशांत कुमार स्वास्थ्य
- लेशी सिंह भवन निर्माण
- रामकृपाल यादव सहकारिता
- नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी
- दामोदर रावत परिवहन
- संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा
- अशोक चौधरी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
- भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास
- अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
- मदन सहनी मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन
- संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
- रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
- रत्नेश सदा आपदा प्रबंधन
- कुमार शैलेंद्र पथ निर्माण
- शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा
- केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन
- लखेंद्र कुमार रौशन एससी एवं एसटी कल्याण
- सुनील कुमार ग्रामीण कार्य
- श्रेयसी सिंह उद्योग, खेल
- जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
- नंद किशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा
- प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
- श्वेता गुप्ता समाज कल्याण
- मिथिलेश तिवारी शिक्षा
- रामचंद्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
- संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
- संजय कुमार गन्ना उद्योग
- दीपक प्रकाश पंचायती राज
भाजपा कोटे से 15 मंत्री बनाए गए : बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और अब उसके मंत्रियों की संख्या 15 हो गई है। मंत्रिमंडल में शामिल अधिकांश नेता वे हैं जो पिछले वर्ष नवंबर में राजग की सत्ता में वापसी के बाद बनी नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके थे।
जदयू कोटे से भी 15 मंत्री बनाए गए : जदयू के कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें से 13 ने गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ली। विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव अप्रैल में सम्राट चौधरी के साथ शपथ ले चुके थे और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, सुनील कुमार और लेशी सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के अलावा शिवहर से पहली बार विधायक बनीं श्वेता गुप्ता को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
लोजपा-आर के 2 और हम और रालोमो के 2 मंत्री : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार पासवान फिर मंत्री बने हैं। इसी तरह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
