बिहार : राबड़ी देवी को एक बार फिर बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित

Patna-Rabri-Devi-Bunglow

पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को उनका सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने का आदेश सम्राट सरकार की ओर से जारी किया गया है। सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी वाले बंगले को मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। ध्यान रहे कि भवन निर्माण विभाग पहले भी राबड़ी देवी को ये बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर चुका है। ये एक बार फिर है, जब उन्हें खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

राबड़ी देवी को नोटिस : राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का परिवार इस बंगले में लगभग दो दशक से ऊपर से रहता आया है। कई होली और दिवाली के साथ छठ पूजा भी राबड़ी देवी ने इसी आवास में किया है। पूर्व में नीतीश कुमार की सरकार में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया था। लेकिन अभी तक राबड़ी देवी का परिवार उसमें गया नहीं है। दस सर्कुलर पर बना हुआ है। अब भवन निर्माण विभाग की ओर से जल्द से जल्द ये बंगला खाली करने का आदेश जारी किया गया है।

बंगला खाली करने का नोटिस : विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा पदाधिकारी ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के आप्त सचिव को पत्र दिया है। उसमें पूर्व सीएम को इस नोटिस की जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। इस पत्र के मुताबिक राबड़ी देवी को पटना में 39 हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित हुआ है। वहीं 10 सर्कुलर रोड का बंगला बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। ऐसे में इस बंगले को जल्द से जल्द खाली कर दिया जाए। ध्यान रहे कि नंद किशोर राम दलित नेता हैं और सम्राट चौधरी के खास हैं। इन दिनों वे सरकार में डेयरी और मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पूर्व में भी नोटिस : जानकारी के मुताबिक कई बार पहले भी राबड़ी देवी को इस तरह का नोटिस जारी हुआ है। अभी लालू प्रसाद यादव सिंगापुर जा रहे हैं, इलाज के लिए। राबड़ी देवी का परिवार अभी पोते इराज का जन्मदिन मनाकर गाजियाबाद से लौटा ही है कि ये नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे एक महीना पहले राबड़ी देवी को नोटिस जारी किया गया था। राबड़ी देवी की ओर से अभी तक बंगला खाली नहीं किया गया है। अब राबड़ी देवी को दूसरे मंत्री को बंगला आवंटित होने के बाद खाली करना पड़ेगा।

फिर से नोटिस जारी : एक बात और खास है कि सम्राट चौधरी की सरकार के आने के बाद नहीं, ये फैसला नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते ही लिया गया था। उस वक्त बिहार सरकार के इस विभाग के मंत्री अशोक चौधरी होते थे। उस दौरान इस पर राजनीति हुई थी। उस दौरान आरजेडी ने नीतीश सरकार पर जबरन लालू परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया गया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार द्वारा ये बंगला एक मंत्री को आवंटित कर दिया गया है। इसलिए राबड़ी देवी को नोटिस भेजा गया है।