झारखंड : धनबाद में कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली छाती में फंसी; स्थिति गंभीर

Dhanbad-Firing-Coal-Merchant

धनबाद : झारखंड के धनबाद में शक्ति चौक के समीप घात लगाए बाइक सवार अपराधियों कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में कोयला कारोबारी को छाती में गोली लगी है। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में दुर्गापुर रेफर किया गया।

घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने हमला किया : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष सिंह अपनी एसयूवी गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी और कुछ ही सेकंड में वहां अफरा-तफरी मच गई। हमलावर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

गोली छाती में फंसी : घायल मनीष सिंह को तुरंत अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने और गोली छाती में फंसी रहने के कारण उसे वहां नहीं निकाला जा सका। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल दुर्गापुर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच में जुटी पुलिस : घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच की बात कह रही है। प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद की बात सामने आ रही है, मगर सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा।