नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन का गणतंत्र मंडप सोमवार को देश की अनमोल प्रतिभाओं की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की चुनिंदा हस्तियों को उनके असाधारण योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
पहले चरण में कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार : राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी जिनमें 58 पद्म श्री, छह पद्म भूषण और दो पद्म विभूषण शामिल हैं।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र लेखिका को मिला पद्मश्री : राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय लेखिका श्रीमती शिवशंकरी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मानित किया।
महिला क्रिकेट टीम की हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री : पद्मश्री पाने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट की ‘रन मशीन’ और कप्तान हरमनप्रीत कौर तथा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी आकर्षण का केंद्र रहे। इनके साथ ही देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व CRPF महानिदेशक के. विजय कुमार और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पॉडकास्टर डॉ. श्रीधर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। मशहूर गायक अलका याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पहले फेज में कितने लोगों को मिले पद्म भूषण : राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं।
क्या रही पद्म पुरस्कार में खास बात : खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं।
