रांची/पटना : उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। जहां बिहार और झारखंड में पारा 43 डग्री के पार पहुंच गया है, वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश और आंधी की संभावना भी जताई गई है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? : मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में 26 से 29 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग जैसे जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26-27 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। शुरुआत में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, लेकिन बारिश के बाद गिरावट आएगी।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम : बिहार के मैदानी इलाकों में 24 से 25 अप्रैल तक लू का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद 25-26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा और कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में आंधी-तूफान का असर दिख सकता है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।
बिहार-झारखंड का मौसम : मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सूर्य का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू का प्रकोप बना रहेगा। बिहार से दिल्ली और हरियाणा से राजस्थान तक गर्मी बेहाल करेगी। हालांकि, इसी बीच राहत की खबर ये है कि हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। वहीं, बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
झारखंड में सितम के बीच बारिश की उम्मीद : झारखंड के कई जिलों में पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। डाल्टनगंज 43.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि चाईबासा और जमशेदपुर में भी तापमान 42-43°C के बीच बना हुआ है। हालांकि, 24 से 26 अप्रैल के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। झारखंड के शहरों में पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। चाईबासा में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर देख लें।
- रांची : 38.7 डिग्री
- जमशेदपुर : 42.2 डिग्री
- चाईबासा/सरायकेला : 43 डिग्री
- डाल्टनगंज : 42.8 डिग्री
मैदानी राज्यों में लू का येलो अलर्ट : देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। बिहार में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है, जो अगले हफ्ते 44 डिग्री तक जा सकता है। इसके साथ ही गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है।
- डेहरी : 43 डिग्री
- कैमूर : 42.7 डिग्री
- गया : 42.1 डिग्री
- शेखपुरा : 41.6 डिग्री
- पटना : 41.3 डिग्री
- भागलपुर : 37.9 डिग्री
- पूर्णिया : 34 डिग्री
प्री-मानसून गतिविधियों से राहत के संकेत : IMD के अनुसार बंगाल, बिहार और ओडिशा में 24 से 29 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 26 अप्रैल से बिहार में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण तपिश से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम के बदलते मिजाज से सावधान रहें : अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है। ये मौसमी बदलाव उत्तर भारत के तापमान को कुछ हद तक नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।
- डाल्टनगंज (43.4 डिग्री) और चाईबासा (43.0°C) वर्तमान में सबसे गर्म क्षेत्र रिकॉर्ड किए गए।
- बिहार में रोहतास जिले के डेहरी में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
- लू और आंधी-तूफान को देखते हुए प्रभावित राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- अगले 2-3 दिनों में झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव।
- बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
