झारखंड : नगर निकाय के 48 में 27 के परिणाम घोषित, अब तक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी

Jharkhand-Nikay-Election-Result

रांची : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित 48 नगर निकायों में से 27 के रिजल्ट आ चुके हैं। मतलब 21 जगहों पर आज सुबह 8 बजे से फिर काउंटिंग शुरू होगी। जहां चुनाव उनमें रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

राजनीतिक समीकरणों की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई है। वैसे तो ये चुनाव गैर-दलगत आधार पर लड़े गए थे, लेकिन लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब तक के रुझानों और परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रांची और हजारीबाग जैसे महत्वपूर्ण निगमों में भाजपा का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। दूसरी ओर, सत्ता में साझीदार कांग्रेस के लिए ये चुनाव चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है, जबकि झामुमो ने चाईबासा जैसे अपने गढ़ बचाए रखने में कामयाब रही।

  • झारखंड के निकायों में कौन कहां से जीता :
  • कोडरमा नगर पंचायत : साजिद हुसैन लल्लू
  • हुसैनाबाद नगर पंचायत : अजय भारती
  • हरिहरगंज नगर पंचायत : कुमारी शीला चौधरी
  • महागामा नगर पंचायत : प्रबोध सोरेन
  • गढ़वा नगर परिषद : आशीष कुमार सोनी
  • चाईबासा नगर परिषद : नितिन प्रकाश
  • चक्रधरपुर नगर परिषद : सन्नी उरांव
  • चास नगर निगम : भोलू पासवान
  • मिहिजाम नगर परिषद : जयश्री देवी
  • चिरकुण्डा नगर परिषद : सुनीता देवी
  • दुमका नगर परिषद : अभिषेक चौरसिया
  • हजारीबाग नगर निगम : अरविंद राणा
  • छतरपुर नगर पंचायत : अरविंद गुप्ता
  • खूंटी नगर पंचायत : रानी टूटी
  • बरहरवा नगर पंचायत : अर्पिता दास
  • बुंडू नगर पंचायत : जितेंद्र उरांव
  • राजमहल नगर पंचायत : भावना गुप्ता
  • धनवार नगर पंचायत: विनय कुमार संथालिया
  • डोमचांच नगर पंचायत : उमेश वर्मा
  • लातेहार नगर पंचायत : महेश सिंह
  • साहेबगंज नगर परिषद : रामनाथ पासवान
  • पाकुड़ नगर परिषद : शबरी पाल
  • चाकुलिया नगर पंचायत : सोमवारी सोरेन
  • गोड्डा नगर परिषद : सुशील रमानी
  • लोहरदगा नगर परिषद : अनिल उरांव
  • नगर परिषद गुमला : शकुंतला उरांव
  • जामताड़ा नगर पंचायत : आशा गुप्ता

हजारीबाग और धनबाद का अपडेट : हजारीबाग नगर निगम में अरविंद कुमार राणा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया है, उन्होंने सरफराज अहमद को पराजित किया। धनबाद में स्थिति रोचक रही, जहां पूर्व विधायक संजीव सिंह दूसरे दौर की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 10 हजार मतों से आगे चल रहे थे, जो उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता को दिखाता है। साथ ही उनकी पत्नी झरिया से बीजेपी की विधायक हैं।

बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी : झारखंड के कुल 48 में से 27 नगर निकायों के रिजल्ट आ चुके हैं। कल रात 8 बजे तक राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती हुई थी। राज्य के कुछ नगर निकायों में सभी नतीजे आ गए हैं। मगर, कुछ स्थानों पर आज सुबह 8 बजे से फिर से काउंटिंग शुरू होगी। उम्मीदवारों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। शुक्रवार तक जारी नतीजों के अनुसार बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी। बीजेपी समर्थित 12 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। झामुमो समर्थित छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित दो, माले, बसपा और राजद समर्थित एक-एक प्रत्याशी जीते हैं।

चाईबासा में झामुमो का परचम तो बसपा की भी हुई एंट्री : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चाईबासा नगर परिषद में अपनी ताकत दिखाई है, जहां उनके समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने जीत दर्ज की। वहीं, हुसैनाबाद नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित अजय भारती ने जीत हासिल कर अपनी पार्टी का खाता खोला।

बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, अपनों को दी मात : झारखंड निकाय चुनाव 2026 में कई बागी नेताओं ने अपनी पार्टी के आधिकारिक समर्थित उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। मानगो नगर निगम में बन्ना गुप्ता की पत्नी ने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बढ़त बनाई। इसी तरह मिहिजाम में भाजपा के बागी नेता कमल गुप्ता की पत्नी जयश्री ने पार्टी का समर्थन न मिलने के बावजूद अध्यक्ष पद जीता।

गढ़वा में अनिल तो गुमला में शकुंतला की जीत : झारखंड का निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: गढ़वा नगर परिषद में आशीष कुमार सोनी और लोहरदगा में अनिल उरांव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गुमला में शकुंतला उरांव ने बाजी मारी है। 23 फरवरी को 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ था। साथ ही कुल 1,042 वार्डों के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 562 मेयर/अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का भाग्य तय हुआ। राज्य के 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार से मतगणना प्रक्रिया पूरी की गई।

रांची में वार्ड-18 से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के बेटे की हार : रांची में सबसे चर्चित वार्ड 18 से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के बेटे की हार हो गई है। डिप्टी मेयर का सपना चकनाचूर हो गया। विधानसभा चुनाव के दौरान भी महुआ को अपने बूथ पर भाजपा से कम वोट मिला था।

गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष बने आशीश सोनी : गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार सोनी ने जीत दर्ज की। आशीश कुमार सोनी को 3 हजार 411 मतों से विजयी हुए। आशीष को कुल 7 हजार 201 मत मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित संतोष केसरी को 3 हजार 790 मत मिले।

चतरा नगर परिषद में अताउर रहमान ने दर्ज की जीत : चतरा नगर परिषद में अताउर रहमान ने जीत दर्ज की है। अताउर रहमान को कुल 6111 वोट मिले। वहीं अमन कुमार को कुल 4619 मत हासिल हुए।
 
चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी : चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान की जीत : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना के तीसरे एवं अंतिम चक्र में परिणाम घोषित कर दिया गया है। अंतिम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नौशीन खान ने कुल 11,563 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को 720 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नौशीन खान को विजयी घोषित किया गया। तीसरे और अंतिम चक्र की गिनती पूरी होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में इस बार अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः नौशीन खान ने बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार चौधरी ने दर्ज की जीत : सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में मनोज कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 449 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।पहले स्थान पर रहे मनोज कुमार चौधरी को 1943 और दूसरे स्थान रहे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 1494 वोट मिले।

हरिहरगंज पंचायत की अध्यक्ष बनीं कुमारी शीला चौधरी : हरिहरगंज नगर पंचायत के चुनाव की रिजल्ट जारी हो गया है। हरिहरगंज पंचायत की अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी बन गई हैं। शीला चौधरी ने 4977 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशा कुमारी को शिकस्त दी।

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने साजिद हुसैन : कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में साजिद हुसैन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। यहां साजिद हुसैन को 3863, राजेश कुमार सिंह को 2668 और कांति देवी को 2158 वोट मिले।

अरविंद कुमार राणा बनें हजारीबाग के नये मेयर : हजारीबाग नगर निगम मेयर पद के लिए अरविंद कुमार राणा ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें कुल 23500 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 4657 वोटों से हरा दिया है। सरफराज को 18847 वोट मिले हैं। इसके साथ ही हजारीबाग नगर निगम चुनाव में सभी 36 वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम भी सामने आ गया है। आधिकारिक तौर पर घोषणा होने में देर हो सकती है।

 बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए वीणा देवी निर्वाचित : दुमका जिले की बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए वीणा देवी निर्वाचित हुई। यह पद महिला के लिए आरक्षित है और कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थी।

लोहरदगा में भाजपा समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत : पावन एक्का पहले राउंड में 1809 मतों से थे आगे, दूसरे राउंड में अनिल उरांव की जीत हुई। भाजपा समर्थित अनिल उरांव ने राजनीतिक समर्थन के बिना खड़े पावन एक्का का पराजित किया तीसरे स्थान पर झामुमो के बालमुकुंद लोहरा और चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव रहे।