Weathaer@Updates : आज झारखंड के कई जिलों में वज्रपात-तेज हवाएं चलने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand-Weather-Updates-01June

रांची : मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में छह जून तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज एक जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, दो, तीन और चार जून को उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी जिलों को छोड़कर राज्य के शेष भागों में गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

6 जून तक के लिए येलो अलर्ट : मौसम विभाग की ओर से रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भागों में गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। 2 से 4 जून के बीच भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 5 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 6 जून को भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में 6 जून तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। -मौसम विभाग, रांची

डालटनगंज में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान : राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा।

मझगांव में 39.4मिमी बारिश : राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 39.4मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में 39.4 मिमी हुई। तांतनगर में 30, नामकुम में 26.5, धालभूमढ़ में 12.8, मंझारी में 12, सिसई में 11,चाईबासा में 9.6, रांची में 5 और बोकारो थर्मल में 2.6 मिमी बारिश हुई।