Weather@Updates : झारखंड के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री पार, आज कुछ इलाकों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Weather@Updates-21May-Jharkhand

रांची : झारखंड एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में लू का असर देखने को मिला। 16 जिलों को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार गया। पलामू, जमशेदपुर और सरायकेला समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार कर गया। लेकिन मौसम विभाग की ओर के 25 मई तक के लिए विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई स्थानों पर करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज आंधी चलने की भी अनुमान है।

गुड़बंदा में 14.4 मिमी बारिश : झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले गुड़बंदा में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बहरागोड़ा और सरायकेला में 7 मिमी बारिश हुई। जबकि रामगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।

झारखंड में 21 मई को पूर्वी उत्तर और मध्य भाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। -मौसम विभाग,रांची

22 के 26 मई तक के लिए मौसम विभाग का अलर्ट : रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 20 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और वज्रपात का अधिक असर देखने को मिल सकता है। 21 मई को भी गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो और गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। 22 से 26 मई तक भी राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी रखा गया है।

डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री : राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश के बीच डालटनगंज में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा।