धनबाद : झारखण्ड में धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में एक चिकित्सक की पत्नी की शनिवार की दोपहर मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी निवासी ममता सिंह नामक महिला की छत से कूदकर जान देने की बात सामने आ रही है। जबकि कुछ लोग इसे दुर्घटना बता रहे है।
बताया जाता है कि डॉ. लक्षमण सिंह की पत्नी ममता सिंह की शनिवार को शांति विहार कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट की छत से गिर गयी। जिसके बाद पड़ोस के लोगो ने महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही मामले की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
