गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज एक साथ चार लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्चियों को बहला फुसला कर अपहरण की आशंका जताई है। इसे लेकर नगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। चारों लड़कियां नाबालिग हैं। और चारों एक दूसरे की सहेली है। बताया जाता है कि ये सभी लड़कियां एक साथ अपने अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की। जब उनका कुछ पता नहीं चला, तब परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।
हनुमानगढ़ी इलाके की घटना : जानकारी के मुताबिक, मामला नगर थानाक्षेत्र के हनुमानगढ़ी इलाका का है। शहर के वार्ड नंबर 6 हनुमानगढ़ी निवासी 50 वर्षीय गोरख राम ने नगर थाना में दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी जिसकी उम्र 15 साल है। वह बीते 30 मई को घर से सुबह 6 बजे एस.एस. बालिका हाई स्कूल में पढ़ने निकली थीं। लेकिन वह स्कूल से छुट्टी होने के बावजूद दोपहर 2 बजे तक अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने इसकी छानबीन स्कूल जाकर की।
दो लड़कों पर लगाया छात्राओं के अपहरण का आरोप : परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी के अलावा उनकी बेटी की सहेली छोटी कुमारी पिता चंदन राम, ज्योति कुमारी, जिसकी उम्र 16 साल है। पिता जितेंद्र राम और 14 वर्षीय रितिका कुमारी पिता ब्रजकिशोर राम भी स्कूल से गायब है। परिजनों ने बताया कि पता करने पर यह जानकारी मिली कि चारों लड़कियों को राहुल कुमार पिता कन्हैया राम और अर्जुन कुमार ये दोनों लड़के उन्हें बहला फुसला कर अपने पास बुलाए। फिर उनका अपहरण कर लिया है।
गायब लड़कियों की लोकेशन दिल्ली में मिली : परिजनों के लिखित शिकायत पर नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी गायब चारों लड़कियों की लोकेशन दिल्ली ट्रेस हुई है। मतलब ये लड़कियां वर्तमान में दिल्ली है। जिन्हें बरामद करने के लिए पुलिस टीम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां आपस में सहेली थी। और उन्हें रील बनाकर पॉपुलर करने का झांसा देकर दोस्तों से दिल्ली बुलाया है। और ये लड़कियां रील के चक्कर में ही दिल्ली गई है। बहरहाल सच्चाई जो भी हो। लेकिन यह पुलिस की जांच और लड़कियों के बरामदगी के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है।
