झारखंड : नहीं रहें कोयलांचल के वरिष्ठ अधिवक्ता कंसारी मंडल, इलाज के दौरान हुई मौत 

धनबाद : झारखंड में धनबाद बार एसोसिएशन के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता तथा समाजसेवी कंसारी मंडल का सोमवार को निधन हो गया। वह झारखंड आंदोलनकारी, धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, और झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष थे। इसके अलावा, वह शहीद मनींद्र नाथ मंडल फाउंडेशन के संरक्षक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य भी थे। दुर्गा पूजा दशमी के दिन उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने 29 सितम्बर को अपने शुभचिंतकों को दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए लिखा था। “मां दुर्गा की ज्योति से जीवन हो उज्ज्वल, हर कदम पर मिले सफलता का संबल। आपके घर में सदा सुख-शांति हो। दुर्गा सप्तमी की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें”