झारखंड : धनबाद में मेयर के 8 व पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री, 30 से अधिक ने किया नॉमिनेशन

Dhanbad-nagar-Nigam-Election-Nomination

धनबाद : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बनी हुई है। धनबाद में सोमवार को महापौर पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 1 से वार्ड 55 तक के लिए 93 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

सोमवार को वार्ड 1 से 5 तक के लिए 7, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 6, वार्ड 16 से 20 के 5, वार्ड 21 से 25 के 4, वार्ड 26 से 30 के 7, वार्ड 31 से 35 के 11, वार्ड 36 से 40 के 12, वार्ड 41 से 45 के 10, वार्ड 46 से 50 के 8 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महापौर के पद के लिए सोमवार तक कुल 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि वार्ड पार्षद के पद के लिए 555 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के 63, वार्ड 6 से 10 के 70, वार्ड 11 से 15 के 42, वार्ड 16 से 20 के 37, वार्ड 21 से 25 के 46, वार्ड 26 से 30 के 61, वार्ड 31 से 35 के 44, वार्ड 36 से 40 के 35, वार्ड 41 से 45 के 35, वार्ड 46 से 50 के 50 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 72 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी 4 फरवरी 2026 तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 5 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 6 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

तीस से अधिक वार्ड पार्षदों ने किया नामांकन : नगर निकाय चुनाव में सोमवार को 30 से अधिक वार्ड पार्षदों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड संख्या सात में मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 10 में सुंदरी देवी, वार्ड संख्या 21 में उर्मिला मंडल, वार्ड संख्या 17 राजा मोहम्मद खुर्शीद अंसारी तथा निखत परवीन, वार्ड संख्या 29 में भारत कुमार दत्ता सहित चार ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं वार्ड संख्या 1 से 5 में 6, वार्ड संख्या 26 में एक, वार्ड संख्या 27 में एक, वार्ड संख्या 29 में 4, वार्ड संख्या 30 में एक, वार्ड संख्या 33 में एक, वार्ड संख्या 47 में दो, वार्ड संख्या 48 में एक, वार्ड संख्या 49 में एक, वार्ड संख्या 50 में दो, वार्ड संख्या 51 में एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।