अभिनेता ‘नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल…’, किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Nasiruddin-Naxal-Kiren-Rijeju

नई दिल्ली : भारत की कई ऐतिहासिक फिल्मों में काम कर चुके एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर कह रहे हैं कि उन्हें फख्र है कि वह दिमागी नक्सल हैं। अब इस वीडियो को भारत के केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री ने नसीरुद्दीन शाह को खतरनाक बताते हुए लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

नसीरुद्दीन शाह को एक्टर समझता था : मुझे लगता था कि नसीरुद्दीन शाह बस एक सामान्य से अभिनेता हैं। मैं उन्हें पसंद करने के साथ-साथ उनका सम्मान भी करता था। मैं बिल्कुल भी नहीं जानता था कि वह एक खतरनाक दिमागी नक्सल हैं। मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है। -किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री